प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी, वापस घर नहीं लौटा, मिलिट्री फार्म में मिला शव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कानपुर जाजमऊ क्षेत्र के निवासी शिवम गुप्ता का टेंट का कारोबार है. उसका छोटा भाई क्रश गुप्ता भी कारोबार संभालता था. क्रश का पास की रहने वाली एक युवती से अफेयर था।

कानपुर। युवती मुसलमान थी. युवती के परिजनों को ये संबंध पसंद नहीं था.युवक और उसकी प्रेमिका अक्सर रात के समय अपने-अपने घरों की छतों पर आकर मिलते थे. वहीं इस बार भी शुक्रवार की रात क्रश प्रेमिका की छत पर उससे मिलने गया था. लेकिन वह लौट कर वापस घर नहीं आया. सुबह परिजनों ने देखा कि वह अपने कमरे में नहीं था. बल्कि परिजनों द्वारा आस-पास तलाश भी की गई थी. लेकिन वह नहीं मिला था।
क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई थी,पुलिस भी उसे तलाश रही थी. तभी पता चला कि युवक का शव मिलिट्री फार्म हाउस में लटका हुआ मिला है. वहीं अब इसी मामले में मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि युवती के भाई और भतीजे पहले भी क्रश के साथ मारपीट कर चुके थे और उसे जान से मारने की धमकी दे चुके थे. इसी घटना की जानकारी मिलते ही, हिंदू संगठन भी मौके पर मृतक युवक के घर आ गए, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज भी कर लिया गया है।
इसी हत्या के मामले में डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पीड़ित परिजनों ने युवती के परिजनों पर आरोप लगाए हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. परिजनों का आरोप है कि युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से रिश्ता था. मगर उसके परिजनों को ये रिश्ता पसंद नहीं था. इस वजह से हत्या हुई है. लेकिन पुलिस को अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जो सामने आएगा, उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार