आजाद समाज पार्टी ने भोजपुर में नई टीम उतारी, शराफत अली को मिली अहम जिम्मेदारी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आजाद समाज पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए शराफत अली को भोजपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। आजाद समाज पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए शराफत अली को भोजपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह नियुक्ति पार्टी के विस्तार अभियान के तहत अहम मानी जा रही है। नेतृत्व का कहना है कि शराफत अली लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं, और हमेशा वंचितों-पीड़ितों की आवाज़ को सामने लाने का काम करते आए हैं।

उनकी सक्रियता और जनसरोकारों में गहरी पकड़ को देखते हुए आजाद समाज पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि शराफत अली की नियुक्ति से भोजपुर क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनका कहना है कि संगठन को ऐसे ही युवा, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं की जरूरत है, जो न सिर्फ समाज के बीच जाकर काम करें, बल्कि पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता तक पहुँचाएँ।

नियुक्ति के बाद शराफत अली ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संविधान, बराबरी, सामाजिक न्याय और भाईचारे की मूल भावना को आधार बनाकर काम करेंगे। क्षेत्र के युवाओं को संगठन से जोड़ना, स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराना और आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुर में शिक्षा, बेरोज़गारी, उत्पीड़न, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर वह जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी शराफत अली की नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Read More विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने किया जागरूक

क्षेत्र के तमाम लोगों में अब्दुल रहमान अंसारी,प्रदीप सिंह जाटव,अरबाज़ सिद्दीकी, मूसा मेंबर, नदीम अंसारी,जुबैर शेख,वदिउज़्ज़मा,आसिम शेख,नूर अहमद शेख,लियाकत अंसारी,नज़ाक़त शेख, बाबू खान आदि ने मजलिस पार्टी छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

उनका मानना है कि नए नगर अध्यक्ष के आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी कार्यक्रमों तथा जनआंदोलनों में अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी।पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शराफत अली के नेतृत्व में भीम आर्मी पार्टी भोजपुर में नए आयाम स्थापित करेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

Read More जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद, दो का शांति भंग में चालान

इस अवसर पर रमेश कुमार गधर्व प्रदेश सचिव,उस्मान सैफी मंडल प्रभारी, एडवोकेट सचिन चौधरी मंडल अध्यक्ष, सुमित कुमार जिला अध्यक्ष, मुनाफ अली जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, शकील अहमद जिला प्रभारी, रविंद्र भाटिया महानगर प्रभारी,विकास जाटव जिला उपाध्यक्ष, रब्बानी पाशा आदि।

संबंधित समाचार