राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी, निकली भव्य राज गद्दी शोभा यात्रा

शुक्रवार को श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य राज गद्दी शोभायात्रा लाजपत नगर रामलीला मैदान से आरंभ हुई जिसमें राम दरबार की झांकी अनोखी छटा बिखेर रही थी प्रभु श्री राम माता सीता के साथ चारों भाई और हनुमान सहित विराजमान थे।
(मुरादाबाद) नेशनल एक्सप्रेस फहीम अंसारी। शुक्रवार को श्री राम कथा मंचन समिति लाजपत नगर मुरादाबाद के तत्वावधान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य राज गद्दी शोभायात्रा लाजपत नगर रामलीला मैदान से आरंभ हुई जिसमें राम दरबार की झांकी अनोखी छटा बिखेर रही थी प्रभु श्री राम माता सीता के साथ चारों भाई और हनुमान सहित विराजमान थे। एक रथ पर विभीषण अंगद और जामवंत विराजमान थे। एक रथ पर मां दुर्गा की झांकी अनोखे रंग बिखेर रही थी भगवान शंकर माता पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर बैठे नजर आ रही थी बग्घी मैं भगवान श्री कृष्णा राधा रानी के साथ बांसुरी बजा रहे थे।
और ढोल और नगरों पर राम भक्त नृत्य कर रहे थे। डीजे पर राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है। न्यारी भजनों पर नृत्य चल रहा था। राजगद्दी शोभा यात्रा रामलीला मैदान लाजपत नगर से आरंभ होकर आदर्श नगर रोड मैदा मिल रोड होते हुए लाजपत नगर रोडवेज के पीछे कमला नगर होते हुए महबूल्लागंज से प्रभात मार्केट रामपुर रोड कटघर कोतवाली के सामने से रस्तोगी इंटर कॉलेज रोड नारायण मंदिर रोड होते हुए लाजपत नगर रामलीला मैदान पर रामलीला के भव्य रंग मंच पर राजतिलक कर विश्राम हुई।
राजगद्दी शोभा यात्रा के विश्राम पर श्री राम कथा मंच समिति द्वारा विशाल भंडारी का आयोजन किया गया जिसको हजारों राम भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ ग्रहण किया। रामलीला के बाद स्वामी नंदकिशोर शर्मा के कुशल निर्देशन में श्री बृज धाम रामकृष्ण लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्णा की रासलीला एवं बरसाने की लठमार होली और फूलों की होली का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल द्वारा सभी लोगों का सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया गया। व्यवस्था में महामंत्री विनोद बाबू सक्सेना मंत्री श्याम कृष्ण रस्तोगी, मुख्य संयोजक राजीव राघव, कोषाध्यक्ष मुकुल बंसल, शरद अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता,विवेक शर्मा, विपिन अग्रवाल,अतुल अग्रवाल, विपिन जेटली, मनोज व्यास, पीयूष अग्रवाल,अविनाश अग्रवाल, असीम अग्रवाल,पारस सैनी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।