अज्ञात वाहन की चपेट में आई नीलगाय, गौसेवा महासंघ ने कराया उपचार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सोमवार को टूंडला नगर के एटा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक जंगली नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। सोमवार को टूंडला नगर के एटा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक जंगली नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेंद्र सिंह पोनियां, पशु चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र निगम सहित टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय का उपचार कराया।

इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाकर नीलगाय को सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक, पिंकी चौधरी और सुभाष गर्ग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार