मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वासंतिक (रबी) महाभियान (2025-26) का किया शुभारंभ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1अणे मार्ग से वासंतिक(रबी) महाभियान(2025-26)का शुभारंभ किया।

बिहार/पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1अणे मार्ग से वासंतिक(रबी) महाभियान(2025-26)का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को जागरूक करने के लिए एल.ई.डी.युक्त प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन सभी 38 जिलों की पंचायतों में किसानों तक पहुंचेंगे।रबी महाभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इसमें कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और कृषि प्रसार कर्मी शामिल होंगे, जो किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देंगे और विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। किसानों को तेलहन,दलहन,मक्का, बागवानी फसलों और गेहूं के प्रमाणित बीज/उपादान, उन्नत तकनीक,और विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर उपादान उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री  बिजेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार