जिलाधिकारी की बैठक में जानकारी नहीं दे पाए लेखपाल, निलंबित
जनपद के तहसील सभागार जसराना में जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा समीक्षा बैठक की गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। के तहसील सभागार जसराना में जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा समीक्षा बैठक की गई मतदाता सूची के पुंडरीक्षण अभियान को लेकर चल रही बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने ब्लू एवं सुपरवाइजर से एक-एक कर की प्रकृति की जानकारी ली इस दौरान लेखपाल इंद्रपाल सिंह द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं करने पर उन्हें निलंबित करने की आदेश डीएम द्वारा दिए गए वहीं बैठक में नहीं पहुंचने पर चार लेखपाल एवं एक ब्लॉक किया एक दिन का वेतन काटने के आदेश भी जिलाधिकारी द्वारा दिएगए।
शुक्रवार को डीएम रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य और एडीएम विशु राजा ने तहसील सभागार में सुपरवाइजरों और बीएलओ के साथ निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी से एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। लेखपाल इंद्रपाल अभियान से संबंधित कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, जिसे डीएम ने घोर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं, लेखपाल चंद्रशेखर को संतोषजनक जवाब न देने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया।

