भारत विकास परिषद चंदौसी के तत्वाधान में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भारत विकास परिषद चंदौसी के तत्वाधान में रविवार को नगर के प्रतिष्ठित ए एम वर्ल्ड स्कूल में शाखा स्तरीय "राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2025" का बड़ी धूमधाम से सफल आयोजन किया गया।

चंदौसी। भारत विकास परिषद चंदौसी के तत्वाधान में रविवार को नगर के प्रतिष्ठित ए एम वर्ल्ड स्कूल में शाखा स्तरीय "राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2025" का बड़ी धूमधाम से सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रांतीय एवं शाखा पदाधिकारियों द्वारा मां शारदे एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर वंदेमातरम् गायन द्वारा किया गया। प्रांतीय संयोजिका राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता डॉ0 दुर्गा टंडन ने सर्वप्रथम सभी प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी एवं मंच संचालन किया।

इस प्रतियोगिता में नगर के राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जगदीश सरन सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, ए एम वर्ल्ड स्कूल, रामप्यारी गर्ल्स इंटर कॉलेज और बी एम जी इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दो राउंड क्रमशः हिंदी व संस्कृत भाषा में राष्ट्र प्रेम पर आधारित गीतों की बड़ी सुंदर वेशभूषा स्वर व ताल के साथ समूह गान की प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मंत्र- मुग्ध कर दिया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक- मंडल के निर्णयानुसार ए एम वर्ल्ड स्कूल की टीम ने प्रथम, राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम ने द्वितीय, जगदीश सरन सर्राफ स शि म इ कालेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामप्यारी गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं बी एम जी इंटर कॉलेज की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किये। निर्णायक मंडल में लोकपाल शर्मा, डॉक्टर सिंह सोनिया बिंद्रा, हेमलता गुप्ता एवं गुलशन वार्ष्णेय रहें ।

विजेता टीमों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, प्रांतीय वित्त सचिव राहुल वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री लव कुमार आर्य व भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल को भी प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा सचिव विपिन कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था है जो बच्चों के मन में अच्छे संस्कार और देश प्रेम भरने के लिए हिंदी के साथ-साथ वेद भाषा संस्कृत में भी समूहगान प्रतियोगिता कराती है।

Read More मजदूरों से उनका हक छीनकर उन्हें मजबूर बनाए रखना चाहती है सरकार – रामनिवास यादव

ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है जो अन्य बच्चों को भी प्रेरित करती है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, प्रांतीय व शाखा पदाधिकारियों द्वारा सभी टीमों को आशीष वचन देकर शुभकामनाएं व बधाई दी गई। मुख्य अतिथि व कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, ए एम वर्ल्ड स्कूल रहें, जिन्हें शाखा पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read More नगला राधेलाल अम्बेडकर पार्क में विचार गोष्ठी 

कार्यक्रम में प्रभात कृष्णा, विपिन कुमार, संजीव शर्मा, डॉक्टर सुमन गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भावना गुप्ता, महेश कठेरिया, रमेश अधीर, नागेश गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रितु गुप्ता, डा एस एन शर्मा, जयशंकर दुबे, शर्मिला तिवारी, शिवकुमार ,विशाल, स्वाति गोयल, आकृति गुप्ता ,मुकेश कुमार, पूनम , ओम, वेदांत आदि उपस्थित रहे।

Read More ग्रेटर नोएडा में युवती ने पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

संबंधित समाचार