बीडीएम कॉलेज में हुआ संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन
बुधवार को बी0डी0एम0 म्यू. गर्ल्स डिग्री काॅलेज शिकोहाबाद में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। बुधवार को बी0डी0एम0 म्यू. गर्ल्स डिग्री काॅलेज शिकोहाबाद में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन काॅलेज की प्राचार्या प्रो0 गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता एवं विभागाध्यक्ष राजनीतिविज्ञान विभाग के संयोजन में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में प्राचार्या ने कहा कि संविधान दिवस मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस दिवस को हम कानून दिवस के रूप में भी मनाते है। संविधान निर्माण में संविधान सभा का महत्वपूर्ण स्थान था। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का है, जिनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। वहीं अन्य लोगों का भी सराहनीय कार्य रहा है । डाॅ0 माया गुप्ता ने कहा कि हमारा संविधान 26 नवंम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया वही उसे लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया।
हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान होने के साथ ही उसकी प्रस्तावना इसकी मूल भावना को दर्शाता करती है। जो सभी भारतीयों के विकास का मूल है। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने संविधान की प्रस्तावना की। इस मौके पर कॉलेज की समस्त शिक्षिकाएं , शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

