किसानों की जमीन के मुआवजा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना 6 लेन पचवान में किसानों की ली गई जमीन के मुआवजा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना 6 लेन पचवान में किसानों की ली गई जमीन के मुआवजा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा l कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में लीगई जमीन के लगभग 300 बैनामाधारको को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।

और जमीनपर कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा है जो सरासर गलत है क्योंकि उपरोक्त सभी लोगो के पास बैनामा मौजूद हैं जिनकी आबादी भी घोषित हो चुकी है परन्तु मुआवजा नहीं दिया गया है । उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुआवजा दिलाने की कार्यवाही नहीं की गईं तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ अनिल यादव , अजय यादव , विपिन कुमार , सुरेश चन्द्र , दीपक गुप्ता , देवेंद्र सिंह , रजनी दीक्षित , लक्ष्मी देवी , दिव्यां , मंजू , मनोज कुमार , पूनम , उमेशचंद्र , धर्मेंद्र कुमार , राकेश कुमार , दिनेश चन्द्र , पप्पू , गुड्डू , सूरजभान सहित अनेकों बैनामाधारक मौजूद थे।

संबंधित समाचार