महर्षि वाल्मीकि जयंती पर ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने मरीजों को बांटे फल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सरोजिनी नायडू जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मनीष राजपूत (फिरोजाबाद)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सरोजिनी नायडू जिला चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व युवा प्रांतीय मंत्री योगेश सरस ने किया।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संघ के जिला अध्यक्ष आचार्य कृष्ण मुरारी, महानगर अध्यक्ष बबलू गौतम, नगर अध्यक्ष सोनू चौहान, नगर महामंत्री पवनदीप, राजुल सिंह, लालता प्रसाद, भाजपा नेता तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन मानवता, समानता और सेवा का प्रतीक है।

उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में प्रेम, एकता और समरसता स्थापित की जा सकती है।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा “जय महर्षि वाल्मीकि” के उद्घोष के साथ हुआ।

Read More आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित दो की हुई मौत

संबंधित समाचार