उदय प्रताप सिंह दोबारा बने बीजेपी जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्सव जैसा माहौल
संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में फिरोजाबाद जिले में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की गहरी पकड़ के कारण पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उदय प्रताप सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष पद के लिए पुनर्निर्वाचित किया है।
उदय प्रताप सिंह को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही पूरे जिले में उल्लास का माहौल बन गया। बूथ से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने विजयी खुशी व्यक्त करते हुए जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसी उत्साहपूर्ण माहौल में मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) सचिन जैन ने उनके आवास पर पहुंचकर फूलमाला, पुष्पगुच्छ और मिष्ठान भेंट कर उन्हें पुनर्निर्वाचन की हार्दिक बधाई दी। दोनों नेताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल और संगठन की निरंतर प्रगति की कामना भी की।

