साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, शादी डाॅट काॅम ठगी में 94 लाख की
वादिनी द्वारा थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि शादी डॉट कॉम मैट्रिमोनी ऐप के माध्यम से संपर्क में आये अभियुक्त द्वारा अमेरिका से वादिनी को पार्सल भेजना बोलकर, पार्सल के नाम पर वादिनी को अलग-अलग मोबाइल से कॉल कर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में गोल्ड आदि कीमती सामान होने की बात बताकर मनी लॉड्रिंग के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वादिनी से कुल 94,78,000 रूपये ट्रांसफर कराकर साइबर धोखाधडी करने के सम्बन्ध मे तहरीर दी।
मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वादिनी द्वारा थाना साइबर क्राइम पर तहरीर दी कि शादी डॉट कॉम मैट्रिमोनी ऐप के माध्यम से संपर्क में आये अभियुक्त द्वारा अमेरिका से वादिनी को पार्सल भेजना बोलकर, पार्सल के नाम पर वादिनी को अलग-अलग मोबाइल से कॉल कर खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पार्सल में गोल्ड आदि कीमती सामान होने की बात बताकर मनी लॉड्रिंग के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वादिनी से कुल 94,78,000 रूपये ट्रांसफर कराकर साइबर धोखाधडी करने के सम्बन्ध मे तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशानुसार अपराध एंव अपराधियों व साइबर अपराध से संबंधित घटनाओ के शीघ्र अनावरण व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक अपराध के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अपराध जनपद मुरादाबाद के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में निरीक्षक, विवेचक साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में अभियुक्त नवी पुत्र राजेश निवासी प्लाट न0 32,33 ब्लाक ऐ एक्सटेंशन जी.एफ मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर शंकर डेयरी डी के मोहन, वेस्ट दिल्ली व हाल पता, एल 274, मोहन गार्डन उत्तम नगर नियर रेड रोज स्कूल वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 लैपटाप, 04 मोबाइल, 09 एटीएम कार्ड, 11 चेक बुक, 08 पासबुक, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड बरामद किये गये। पूर्व में मुकदमा उपरोक्त में एक अभियुक्ता कोनसाम सुनीता निवासी मणिपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि मैं अपने बैंक खाते खुलवाकर एक महिला जो नार्थ ईस्ट इंडिया की रहने वाली है, जिनका नाम सुनीता है उनको दे देता था। उक्त महिला इन खातो का प्रयोग ऑनलाइन धोखाधडी में करती है। मेरे खाते में जो भी पैसे आते थे, उसका मुझे भी एक हिस्सा मिलता था। वह मुझे व्हाट्सप्प नम्बर से कॉल करती थी और उनके बताये हुये स्थान पर मैं उनसे मिलता था।

