आगामी त्योहार को लेकर खाद्य पदार्थ में मिलावट के नमूने लिए गए
संभल रोड फरीदपुर और उसके आसपास एवं चंदौसी रोड कानपुरदोयम में शनिवार को आगामी त्योहारों को देखते हुए।
मुरादाबाद (अरशद)। संभल रोड फरीदपुर और उसके आसपास एवं चंदौसी रोड कानपुरदोयम में शनिवार को आगामी त्योहारों को देखते हुए निरीक्षण एवं नमूनों का संग्रह करने के साथ ही एफएस डब्लू द्वारा व्यापारियों एवं जनसाधारण व्यक्तियों को खाद्य पदार्थ में मिलावट को कैसे पहचाने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया
राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य जनपद मुरादाबाद दुवारा टोटल जांचे गए नमूनों की संख्या 32 जिसमें से दो फैल एवं 30 नमूने पास पाए गए साथ ही 57 लोगों को एफएस डब्लू के माध्यम से जागरूक किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर द्वारा तहसील बिलारी में एफएसयू के माध्यम से जागरूकता किया गया।

