नायब तहसीलदार का अखबार कार्यालय पहुंचना, प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद का माध्यम बना

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मुजफ्फरनगर सदर तहसील की नायब तहसीलदार प्रीति देवी ने बृहस्पतिवार को नेशनल एक्सप्रेस अखबार के कार्यालय का दौरा किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर सदर तहसील की नायब तहसीलदार प्रीति देवी ने बृहस्पतिवार को नेशनल एक्सप्रेस अखबार के कार्यालय का दौरा किया। यह दौरा प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया के बीच सीधे संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अपनेदौरे के दौरान नायब तहसीलदर प्रीति देवी ने अखबार के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम के सदस्यों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। इस मुलाकात में स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभार्थियों तक पहुंच और उनकी सफलता की कहानियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने अखबार के पत्रकारों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया।

इस दौरान स्थानीय स्तर पर चल रहेविकास कार्यों, भूमि संबंधी मामलों और आम जनता को तहसील से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में भी बातचीत हुई। नायब तहसीलदार ने तहसील प्रशासन की ओर से नागरिकों को दी जा रही बेहतर सेवाओं और पारदर्शिता के प्रयासों की जानकारी दी।

प्रीतिदेवी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन और मीडिया दोनों ही समाज के विभिन्न वर्गों तक जानकारी पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग से जनकल्याण के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के संवाद को जारी रखने की इच्छा जताई।

Read More पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में FIR दर्ज होने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

वहीं,नेशनल एक्सप्रेस की ओर से इस पहल का स्वागत किया गया। अखबार के पत्रकारों ने इसे प्रशासन की पारदर्शिता और खुलेपन की एक सराहनीय पहल बताया। उनका मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से जमीनी स्तर की खबरों को और अधिक प्रामाणिकता और गहराई के साथ प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

Read More एफआईआर की सांकेतिक कॉपी जलाकर जताया गया विरोध  

संबंधित समाचार