साइबर अपराध शाखा ने रसायन खरीद में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है।

अहमदाबाद, भाषा। अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को यह कहकर ठगता था कि भारत में रासायनिक उत्पाद खरीदकर अफ्रीका में बेचने पर उन्हें ऊंचा मुनाफा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नाइजीरियाई नागरिक समेत छह आरोपियों को बेंगलुरु और मुंबई से तथा अन्य पांच को जामनगर से गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गिरोह ने उसके साथ 32,72,500 रुपये की ठगी की।

व्यापारी का आरोप है कि गिरोह ने उसे अफ्रीका में मलेरिया और डेंगू के इलाज में उपयोग होने वाली एक होम्योपैथिक दवा यूपेटोरियम मर्कोला लिक्विड की बिक्री में निवेश करने के लिए लालच दिया था और कहा कि उसे इस निवेश पर बड़ा मुनाफ़ा मिलेगा।

गिरोह के सदस्यों ने खुद को एक अफ्रीकी कंपनी के प्रतिनिधि बताकर ऑनलाइन माध्यम से शिकायतकर्ता से संपर्क किया।विज्ञप्ति के अनुसार, ठगों ने शिकायतकर्ता को यह विश्वास दिलाया कि वे एक भारतीय कंपनी के माध्यम से उसे यह उत्पाद सस्ते दामों पर बेच रहे हैं, और इसी बहाने उससे विभिन्न खातों में पैसा जमा करवा लिया।

Read More सीबीआई ने गेन बिटकॉइन घोटाला मामले में आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया

हालांकि, जब पीड़ित राजस्थान में दिए गए पते पर उत्पाद लेने पहुंचा, तो उसे यह देखकर झटका लगा कि ऐसी कोई कंपनी वहां अस्तित्व में ही नहीं थी। साइबर अपराध थाने ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

Read More हमारे शहीदों का सम्मान करें, युद्ध स्मारक के खिलाफ याचिका दायर करने वाले के खिलाफ न्यायालय ने कहा

पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, दो डायरी और 33 डेबिटकार्ड ज़ब्त किए।

Read More तृणमूल ने प्रधानमंत्री पर राष्ट्रपति कार्यालय के साथ 'गंदी राजनीति' करने का आरोप लगाया

संबंधित समाचार