विजन डॉक्यूमेंट 2047 डीएम ने जनपदवासियों से सुझाव देने की अपील
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपदवासियों से विजन डॉक्यूमेंट 2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
अमरोहा।
उन्होंने कहा कि जनपद की तरक्की और विकास का खाका जनता के मूल्यवान सुझावों से ही तैयार होगा। डीएम ने बताया कि नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। मोबाइल नंबर और ओटीपी से लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरकर विचार लिखे या बोले जा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और हर नागरिक को सुझाव देने का अधिकार है।

श्रीमती गुप्ता वत्स ने कहा कि जनता के सुझावों से नीतियाँ बनेंगी और विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का रोडमैप तैयार होगा। मूल्यवान सुझाव देने वालों को सम्मान पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग आगे आकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और अमरोहा सहित उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग करें।