अतुल प्रताप सिंह के आदेश के बाद 25 वर्षों से चली आ रही तालाब की समस्या पर अधिकारियों का गया ध्यान 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

के विकासखंड फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत सेंगई जो कि जिला मुख्यालय के करीब 10 किमी दूरी पर है।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के विकासखंड फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत सेंगई जो कि जिला मुख्यालय के करीब 10 किमी दूरी पर है। जहां पर ग्रामीणों के लिए लगभग 25 वर्षों से गांव का तालाब मुसीबत बना हुआ है । बारिश के मौसम में यह इस तालाब का गन्दा पानी लोगों के घरों में भर जाता है जिससे लोगों को गंदे बदबूदार पानी में मजबूरी में जीवन कष्टमय व्यतीत करना पड़ता है लेकिन गांव के ही एक युवा संदीप कुमार पुत्र उमेश चन्द द्वारा लगातार तालाब की समस्या को लेकर अधिकारियों को शिकायत की गई।

लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश की गई तो जानकारी करने पर कार्यवाही का मात्र आश्वाशन दिया गया जिसके चलते संदीप कुमार ने बीती 22 नवंबर को पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के पुत्र अतुल प्रताप सिंह ,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक फिरोजाबाद को लिखित में समस्या को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया।

जिसपर तत्काल अध्यक्ष जी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद को मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा उनके निर्देश के बाद विभाग द्वारा गुरुवार को तालाब पर पानी कम करने के लिए पंप लगाकर पानी की निकासी का कार्य शुरू कराया गया । वहीं अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के आदेश के बाद लोगों में उम्मीद की एक किरण फिर से जाग उठी और ग्रामीणों ने अतुल प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार