मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मेहरी निवासी श्रीकांत अपने साथी राजकुमार, शिवम और अजीत के साथ थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला नंदा के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद (विपिन कुमार)। जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकड़ने के दौरान शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई।

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मेहरी निवासी श्रीकांत अपने साथी राजकुमार, शिवम और अजीत के साथ थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला नंदा के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय श्रीकांत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

इसके बाद वे भागकर गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही सीओ अंबरीश कुमार और थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक श्रीकांत का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।

संबंधित समाचार