अगोदा में पति-पत्नी के बीच विवाद, दोनों गंभीर घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना फरिहा क्षेत्र के अगोदा गांव में शुक्रवार को पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे युवक और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र के अगोदा गांव में शुक्रवार को पत्नी को मायके से ले जाने पहुंचे युवक और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने पति का गला काट दिया।

जानकारी के अनुसार, आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के कुरगमा निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी कृष्णा को घर ले जाने पहुंचा था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसके बाद देवेंद्र ने पत्नी कीपीठ पर ब्लेड से वार कर दिए। इस पर ससुराल पक्ष ने भी देवेंद्र पर हमला कर दिया। देवेंद्र का कहना है कि पत्नी और उसकी मामी ने उस पर चाकू से हमला किया।

जबकि ससुराल पक्ष का आरोप है कि उसने खुद अपना गला काट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। देवेंद्र को ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है, जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार