फिरोजाबाद में ओवरटेक विवाद में किसान नेता को मारी गोली
.jpg)
जनपद के एका थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के मामूली विवाद में प्रधान के बेटे ने किसान नेता को गोली मार दी।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो (फिरोजाबाद)। जनपद के एका थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के मामूली विवाद में प्रधान के बेटे ने किसान नेता को गोली मार दी। गोली किसान नेता के सीने को चीरते हुए निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगला पसी गांव निवासी सीटू यादव (32), जो भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारी हैं, शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने स्कॉर्पियो सवार प्रधान राजवती के बेटे सतेंद्र (28) को ओवरटेक किया।
इससे भड़के सतेंद्र ने गाड़ी रोककर सीटू से विवाद किया और गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी सतेंद्र अपने साथियों संग फरार हो गया। मौके से पुलिस को एक खोखा और फायरिंग से पहले का वीडियो मिला है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।