जसराना में दिव्यता और भव्यता के साथ निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शारदीय नवरात्र की नवमी जसराना में हर्षोल्लास के साथ जगत जननी मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली। विभिन्न प्रकार के फूल और रंग-बिरंगी झालरों से सजाई मां दुर्गा की झांकी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा और आरती की माता का आशीर्वाद लिया। पूरा शहर देवीमय नजर आया। दुर्गा शोभायात्रा के लिये जगह-जगह दुर्गा द्वार बनाये गये।

नेशनल एक्सप्रेस/तहसील रिपोर्टर, जसराना। शारदीय नवरात्र की नवमी जसराना में हर्षोल्लास के साथ जगत जननी मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली। विभिन्न प्रकार के फूल और रंग-बिरंगी झालरों से सजाई मां दुर्गा की झांकी ने सभी लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह आरती और पुष्पवर्षा और आरती की माता का आशीर्वाद लिया। पूरा शहर देवीमय नजर आया। दुर्गा शोभायात्रा के लिये जगह-जगह दुर्गा द्वार बनाये गये।

मां दुर्गा की शोभायात्रा का शुभारंभ लक्की ट्रस्ट अतुर्रा के संस्थापक देवेंद्र सिह लोधी ने फीता काटकर एवं आरती उतारकर किया। मां दुर्गा की शोभायात्रा मां कामाख्या धाम से शुरु होकर तहसील रोड, मोहल्ला अरेलपुरा, मोहल्ला गाड़ीवान, मुख्य चौराहा, मोहल्ला बनियात, मोहल्ला कूंचा, सब्जी मंडी, पचवा चौराह मोहल्ला पोतपुरी, शीशपुरी, मझौआ, घिरोर रोड और फरिहा रोड होते हुए फरिहा रोड़ मौजूद पथवारी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जहां महाआरती कर मां की आराधना की गई। इससे पूर्व बैंड पर बज रहे धार्मिक भजनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। भक्तों एवं व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा के दौरान शामिल विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रा मार्ग में नगर पंचायत द्वारा सफाई कराने के साथ ही चूने का छिडकाव कराया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, डॉ. विजेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, अम्बरीश, सोनू, भोलू, गौरव, त्रिमोहन शर्मा, मनोज, मोंटी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार