मिशन शक्ति : महिलाओं को पम्पलैट बांटकर किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुरादाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज पांच में महिला सुरक्षा दल थाना भोजपुर पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी व महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु ।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
"वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेन्टर 181,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102,एम्बुलेन्स सेवा 108,"
भोजपुर महिला पुलिस लगातार भ्रमणशील कर,महिला सशक्तिकरण को मजबूत कर रही हैं
भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।
जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय,राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला,चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में महिलाओं,बालिकाओं को जागरुक किया गया।

