सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सोमवार को डिलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। सोमवार को डिलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल साइट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना डिलारी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के पर्यवेक्षण में थाना डिलारी पर पंजीकृत मुकदमा बीएनएस से संबंधित अभियोग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक एवं आपराधिक टिप्पणी प्रसारित करने वाले अभियुक्त रजा चौधरी पुत्र जुम्मा अली, निवासी ग्राम सलैमसराय।

थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद हाल पता ग्राम सलैमसराय, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद को बीएनएसएस के अंतर्गत शांति व्यवस्था के दृष्टिगत विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

संबंधित समाचार