एकादश गतिविधियों का केंद्र बना जयप्रभा कुटीर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आश्रम स्थापना से गांव का वातावरण भी आध्यात्मिक हो जाता है

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र कहे जाने वाले जमनालाल बजाज की स्मृति में राष्ट्र का सर्वाधिक प्रख्यात अवार्ड रचनात्मक क्षेत्र में जमनालाल बजाज पुरस्कार संत मोरारी बापू के कर कमलों से रमेश भइया _ विमला बहन समाजसेवी दंपति को वर्ष 2011 में प्राप्त होना अत्यंत गौरव का प्रतीक था।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, नई दिल्ली। शाहजहांपुर शहर से मात्र ग्यारह किलोमीटर दूर बन का तारा गांव जो अब बरतारा के नाम से प्रख्यात है। यहां सेवा करते विनोबा सेवा आश्रम को चार दशक से ज्यादा हो गया है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पांचवें पुत्र कहे जाने वाले जमनालाल बजाज की स्मृति में राष्ट्र का सर्वाधिक प्रख्यात अवार्ड रचनात्मक क्षेत्र में जमनालाल बजाज पुरस्कार संत मोरारी बापू के कर कमलों से रमेश भइया _ विमला बहन समाजसेवी दंपति को वर्ष 2011 में प्राप्त होना अत्यंत गौरव का प्रतीक था। उससे पहले विनोबा सेवा आश्रम परिवार को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, जागृति अवार्ड महिला शिरोमणि अवॉर्ड, स्वयंसिद्धा अवॉर्ड, जनपद रत्न, रुहेलखंड गौरव, प्रदेश रत्न, स्वयं सहायता समूह प्रथम पुरस्कार, यशभारती सम्मान, राष्ट्रीय मानवता पुरस्कार , राष्ट्रीय विनोबा पुरस्कार, प्रकृति रत्न, आदि प्राप्त हो चुके थे।

जमना लाल बजाज अवार्ड में मिली 5 लाख की सम्मान राशि को पैतृक गांव छीतेपुर में पितृ ऋण से मुक्ति हेतु वहां लोगों के कल्याणार्थ बनाने का तय किया। नाम जे पी कुटीर रखा गया जो पूर्वज जगदीश प्रसाद, जगदंबा प्रसाद, जगधर प्रसाद और जागेश्वर प्रसाद का भी प्रतिनिधित्व करता है। वर्ष 2011 में ही उसी क्षेत्र के विधायक प्रदेश सरकार के मंत्री श्री अवधेश कुमार वर्मा ने प्रथम भूमिपूजन किया।

जय प्रभा कुटीर का निर्माण पूरा हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी ने वर्ष 2014 में भ्रमण कर आशीर्वाद दिया। वर्ष 2022 की गांधी जयंती का एक ऐसा अदभुत अवसर आया कि उत्तरप्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ग्राम स्वराज्य समारोह छीतेपुर में आशीर्वाद देने पधारी। उनके साथ उत्तरप्रदेश के वित्त मंत्री श्रीयुत सुरेश कुमार खन्ना और लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी भी पधारे। राज्यपाल महोदय ने विनोबा जी द्वारा बताई गईं पांच सेवाओं के निमित्त इसे सेवाधाम नाम दिया। और उसके बाद यह सेवा का कारवां निरंतर बढ़ता ही गया।

Read More अहमदाबाद डिफेंडर्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कालीकट हीरोज को हराया

           वर्तमान बच्चों के लिए बाल अखाड़ा, विन्या क्रीड़ांगन, बाल संस्कार केंद्र, बाल शिक्षण केंद्र, बुजुर्गों के लिए कल ही वृद्ध दिवस देखभाल केंद्र की शुरुआत की गई जिसमें बुजुर्गों के विश्राम की व्यवस्था के अलावा उनके पोषण और बीमारी की देखभाल का भी जिम्मा अपने सीमित संसाधनों से कुटीर उठाएगा। युवाओं के लिए कम्प्यूटर केंद्र, लड़कियों के लिए सिलाई केंद्र, बीमार से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य केंद्र की भी शुरुआत होनी है। आश्रम के लिए सब्जी स्वाबलंबन हेतु अपनी मेहनत से सब्जी उगाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। बाहर से सब्जी न लानी पड़े, पड़ोस में जे पी सेवा ट्रस्ट के खेत में अपने खाने भर का जैविक गेहूं और धान उत्पादित हो जाता है। जो साल भर के लिए पर्याप्त हो जाता है। पहले गैस की व्यवस्था हेतु गोबर संयंत्र भी लगा था। जो गोबर की अनुपलब्धता से खराब हो गया। अभी कुकिंग गैस का और चूल्हे का उपयोग होता है। जय प्रभा कुटीर केवल छीतेपुर की सेवा के लिए बना था लेकिन आज वहां आसपास के गांव के तमाम लोग विभिन्न प्रकार की सेवा लेने आते हैं। स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण शिविर आदि तो आसपास के तीस गांवों की सेवा करते हैं।

Read More बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025: भारत सेमीफाइनल में हारा, गत चैंपियन इंडोनेशिया से हारकर कांस्य पदक जीता

प्रशासन के सहयोग से वृद्धों की पेंशन, विकलांगों की पेंशन, विधवाओं की पेंशन के लिए भी शिविर लगाना कुटीर का कार्य है। परिसर में बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर बन जाने से दोनों समय बिजेंद्र अवस्थी के मार्गदर्शन में होती है जिसमें गांव लोग सम्मिलित होते हैं। जब तब भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम किया जाता है। सुबह शाम की प्रार्थना भी निरंतर होती है उसमें भी ग्राम जन सुबह पांच बजे और शाम को छः बजे शरीक होते हैं। दिन में गीता प्रवचन या कोई और पुस्तक का स्वाध्याय वर्ग चलता है।उसमें भी अधिक से अधिक लोग भाग लेते हैं।

Read More कॉर्पोरेट ग्राहकों, निर्यातकों से लेकर स्थानीय उद्यमियों तक के लिए डाक विभाग द्वारा तमाम सुविधाएं : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

संबंधित समाचार