विनोबा सेवा आश्रम के तत्वावधान में जयप्रभा कुटीर का मनाया गया 12 वां स्थापना दिवस

राजभवन लखनऊ के सौजन्य से सुसज्जित हुआ जय प्रभा कुटीर छीतेपुर का पंचायतन सेवाधाम
समाज में बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, उनकी सेवा से ज्ञान और आयु प्राप्त होती है। अपने माता पिता की सेवा तो हर कोई कर लेता है लेकिन गांव के सभी बुजुर्गों को अच्छा बिस्तर मिले, पंखे की हवा मिले, पोषक स्वल्पाहार मिले, बीमार हों तो इलाज मिले।
समाज में बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, उनकी सेवा से ज्ञान और आयु प्राप्त होती है। अपने माता पिता की सेवा तो हर कोई कर लेता है लेकिन गांव के सभी बुजुर्गों को अच्छा बिस्तर मिले, पंखे की हवा मिले, पोषक स्वल्पाहार मिले, बीमार हों तो इलाज मिले। इन सबकी चिंता करने वाली संस्था विनोबा सेवा आश्रम देखी।जिसने अपने जय प्रभा कुटीर में सम्पूर्ण दिन बुजुर्ग इन सेवाओं का लाभ ले सकें। ऐसा केंद्र गांव में बनाकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया। वृद्ध दिवस देखभाल केंद्र का शुभारंभ करते हुए श्री अरविंद कुमार अपर जिला मजिस्ट्रेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव के बच्चों वृद्धों, विकलांगों, विधवाओं और बीमारों को मदद की वास्तविक जरूरत हैं। इन पांचों सेवाओं के लिए समर्पित सेवाधाम जयप्रकाश नारायण जैसे महापुरुष के नाम पर है जिन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल बजाया।
गांधी विनोबा जयप्रकाश ने समाज सेवा की जो राह बनाई। उसी पर चलकर रमेश भइया_ विमला बहन ने आज से 45 वर्ष पहले इस दूरस्थ गांव में एक मसाल जलाई। प्रसन्नता की बात है कि इस पुरुषार्थी गांव में हमारी माननीय राज्यपाल आ चुकी हैं। यहां के बुजुर्ग इस केंद्र की खूब सेवा का लाभ लें। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरई की छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर सुंदर नाटक प्रस्तुत कर समाज को एक प्रेरणा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार ने कहा कि अपने पैतृक गांव की सेवा कम लोग ही कर पाते हैं लेकिन इस गांव को अंगीकार कर सभी आयामों पर जे पी सेवा ट्रस्ट काम कर रहा हैं।यह बधाई के योग्य है यहां के बालक बालिका कंप्यूटर सीख रहे हैं, सभी लड़कियां सिलाई सीख कर हुनर मंद बन रही हैं।
बच्चे व्यायाम और योगा कर अपना ज्ञान बढ़ा रहे हैं। आज हमारी सरकार भी मिशन शक्ति 5 के माध्यम से महिलाओं विशेषकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। श्री अरविंद कुमार ने कहा कि वृद्धों की सेवा से ज्ञान प्राप्त होता है।वृद्धों के पास अनुभव होता है, वृद्धों का दिल सेवा करने वालों के लिए खुल जाता है और वे अपना सारसर्वस्व दे देते है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मिजाजी लाल वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि यहां पर आने से सकून मिलता है।क्योंकि यहां पर जिस सेवा भाव से काम हो रहा है। उसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेवा के लिए यहां द्वार खुले हैं। यह स्थान सेवा सीखने का केंद्र जैसा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री बृजगोपाल शर्मा जी ने कहा कि मैं यहां के भूमिपूजन में 12 वर्ष पहले आया था तब हमने कहा था कि यहां की मिट्टी में कुछ खास प्रगति का आभास हो रहा है आज वह सब सत्य देखकर प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि वर्ष 2011 में जमनालाल बजाज पुरस्कार बिमला बहन _ रमेश भइया को रचनात्मक क्षेत्र में संत मोरारी बापू के कर कमलों से प्राप्त हुआ था उस राशि को पितृ ऋण उतरने की दृष्टि से अपने पैतृक गांव छीतेपुर में एक केंद्र जयप्रकाश नारायण और प्रभा देवी के नाम से बनाने का तय किया। इसी जय प्रभा कुटीर में बच्चों की संस्कारित शिक्षा निःशुल्क शुरुआत की वह निरंतर बढ़ती ही जा रही है। यहां पर जो आता है वह अपनी दुआएं दे जाता है। राज्यपाल महोदय का विशेष आशीर्वाद इस केंद्र की ताकत है। उनका आगमन गांधी जयंती पर हुआ था।उन्होंने इसका नामकरण सेवाधाम के नाम से किया था। जहां विभिन्न सेवाएं गांव के लोगों को देने के लिए हर व्यक्ति यहां का समर्पित है।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरई के प्राचार्य कौशल कुमार तथा बच्चों और स्टाफ को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन उषा कार्यक्रम के संचालक ब्रजेश कुमार सक्सेना ने तथा धन्यवाद सचिव श्री मुदित कुमार ने दिया। सबसे पहले इश्वासयोनिषद का पाठ सोनी बहन रेखा बहन रीना बहन शिवकुमारी ने किया । सभी का स्वागत तिलक एवं माला से रघुवीर भाई एवं अंशु भाई द्वारा किया गया।