महिलाओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन
महिला एवं बालिकाओं का सम्मेलन तथा क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन सांसद हेमा मालिनी, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार छटीकरा में किया गया।
मथुरा। महिला एवं बालिकाओं का सम्मेलन तथा क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन सांसद हेमा मालिनी, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार छटीकरा में किया गया।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान फेज 5.0 के क्रम में महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर अभियान को सफल बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

