आशीष राघव को बनाया गया भाकियू भानू का राष्ट्रीय महासचिव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह पाढ़म के गांव नवादा पहुंचे।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना (छुट्टन खान)। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह पाढ़म के गांव नवादा पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाने के साथ ही किसान आयोग के गठन की मांग को बुलंद किया। वहीं आशीष राघव को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

पदाधिकारियों एवं किसानों ने जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।किसानों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की वर्तमान में दुर्दशा है। किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए किसान आयोग के गठन की महत्ती आवश्यकता है। किसानों के किसान आयोग की मांग संगठन कई बार उठा चुका है।

नवनियुक्ति राष्ट्रीय महामंत्री आशीष राघव ने कहा संगठन के विस्तार एवं किसानों के हित के संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान रामवीर सिंह चौहान, सोनू चौहान, पप्पू मुनीम, राम अवतार, जयप्रकाश, आदित्य चंदेल, सतीश राघव, धर्मवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

कौन हैं आशीष राघव ? लोगों ने आखिर क्यों दीं बधाई ?

Read More सीआरएस और डीआरएम ने टूंडला जंक्शन का किया निरीक्षण

हाल ही में किसानों ,मजदूरों ,युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा नवादा पाढ़म तहसील क्षेत्र जसराना के निवासी आशीष राघव को संगठन में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है आपको बता दें कि आशीष राघव काफी सक्रिय युवा हैं तथा राघव मैरिज होम , घिरोर रॉड नगला काछी पाढ़म एवं राघव ईंट भट्टा नवादा पाढ़म आदि के संचालक व प्रमुख उद्योगपति हैं ।

Read More पुरानी परंपरा के अनुसार ठाकुर कृष्ण बिहारीजी महाराज जी होली कार्यक्रम संपन्न 

 आशीष राघव समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान रखते हैं वहीं स्थानीय लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दीं वहीं कहा कि आशीष राघव तो पूर्व से ही किसानों , मजदूरों, व्यापारियों ,युवाओं की आवाज बनते थे अब एक जिम्मेदारी के साथ और हम लोगों की बात मजबूती से रख सकेंगे ।

Read More रोल प्रेक्षक नागेंद्र प्रताप ने किया उच्च प्रा० वि० नागऊ स्थित बूथ संख्या-292, 293 का औचक निरीक्षण 

संबंधित समाचार