उच्च प्राथमिक विद्यालय में संविधान दिवस पर बच्चों को बताए अधिकार
उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अमरनाथ सिंह आर्य ने छात्रों को संविधान की रूपरेखा, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा शिक्षा के अधिकार (अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा कानून, आर्टिकल 21ए) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और हमें न्याय, स्वतंत्रता व समानता का मार्ग दिखाता है। संविधान दिवस पर उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कलम भेंट कर शिक्षा की शक्ति को समझाया। प्रधानाध्यापिका ममता उपाध्याय ने भी बच्चों को संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

