किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समस्याओं को इंगित करते हुए उनके समाधान की मांग की। किसानों एवं पदाधिकारियों के साथ तहसील पहुंचे जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ने कहा संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी काफी लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

लेकिन शासन प्रशासन के स्तर पर किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान नवीन कुमार जिला महासचिव, संजू यादव तहसील उपाध्यक्ष, भीष्मपाल सिंह, टिंचू यादव, घनश्याम, अमन, सत्यम, ब्रह्मदत्त, निरोती प्रसाद, साबिरभाई,चंदू गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार