उप मुख्यमंत्री पहुंचे बाबा नीब करौरी महाराज जी की जन्मस्थली, कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनकी जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर पहुंचे।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उनकी जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के चरणों में नमन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने बाबा के परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम भी जानी।

कार्यक्रम के दौरान ब्रजेश पाठक ने बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन और संदेश पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी लोग बाबा के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि प्राप्त करें और विकास के पथ पर अग्रसर रहें।

उन्होंने कहा कि बाबा का ध्यान संकटों का हरण करता है और जनमानस को सही मार्ग दिखाता है। उनके वचन सनातन संस्कृति को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि आज उनकी ख्याति देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैल चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐप्पल के मालिक सहित दुनिया भर के लोग बाबा में आस्था रखते हैं।

उनके आशीष से कष्टों से मुक्ति पाते हैं। बाबा के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का ध्वज विश्व पटल पर और ऊंचा हो रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और बाबा के दामाद जगदीश भटेरे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More आत्महत्या करने को उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

संबंधित समाचार