पुलिस मुठभेड़ में बाइक चोर रामू घायल, तमंचा व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, थाना रसूलपुर पुलिस टीम संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बरकतपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामकुमार उर्फ रामू पुत्र राजवीर सिंह निवासी माली की बगिया, एलानी नगर, आसफाबाद थाना रसूलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल (UP83BD1033) बरामद की है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Read More सामौर बाबा महोत्सव में सजा भव्य काव्य दरबार, राष्ट्रवाद और हास्य से गूंजा धाम

संबंधित समाचार