संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को “वोट चोर–गद्दी छोड़” जन आंदोलन के तहत शहर के बस स्टैंड, हाजीपुरा, जनपद न्यायालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि “कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की चोरी नहीं होने देगी।
इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े, पार्टी पीछे नहीं हटेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि “वोट चोरी कर सत्ता में आई मोदी सरकार लोगों के संवैधानिक अधिकारों को कुचल रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। देश का आम नागरिक परेशान है जबकि सरकार कुछ चंद पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है।”जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को यह जागरूक करना है कि भाजपा सरकार किस तरह जनता के हितों और सुविधाओं की अनदेखी कर रही है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी सईद पटेल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, लक्ष्मी प्रकाश गुप्त, जहीर खाकसर, बाबू राम निशंक, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव अनिल यादव, सुरेश चंद्र कौशल, वलवीर सिंह आजाद, सलीम अहमद (जिलाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ), डॉ. आसिम, अशोक कुमार, हरिओम, आशिफ शेख, मोहसिन, उवेदुला, अल्का वक्षी, जोगेंद्र गुर्जर, इंद्रजीत व दिनेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।