पवित्र जोरे साहिब यात्रा का टूंडला में भव्य स्वागत, जनसमुदाय में उमंग की लहर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

हरदीप एस. पुरी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार के निर्देशन में चल रही “पवित्र जोरे साहिब यात्रा” का शनिवार को टूंडला में अद्भुत और दिव्य स्वागत किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद/टूंडला। हरदीप एस. पुरी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार के निर्देशन में चल रही “पवित्र जोरे साहिब यात्रा” का शनिवार को टूंडला में अद्भुत और दिव्य स्वागत किया गया। पंच प्यारे एवं गुरु गोविंद सिंह जी के चरण कमल के जोड़ों की खड़ाऊं को समर्पित यह ऐतिहासिक यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा गुरु का ताल (आगरा) में रात्रि विश्राम के उपरांत शनिवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे सुभाष चौराहा, कस्बा टूंडला पहुंची।

यात्रा में 40-50 श्रद्धालु, 02 बसें तथा 08-10 चार पहिया वाहन शामिल रहे। टूंडला आगमन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी फिरोजाबाद के हरवंश सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में 30-40 श्रद्धालुओं द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा, जयकारों और पंज प्यारे के पावन स्वरूप के दर्शन के साथ जोरदार स्वागत किया गया। गुरु के जयकारों से वातावरण गूँज उठा और श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, चेयरमैन भंवर सिंह, पम्मी कौर, मनमोहन सिंह, सुशील पौनिया, राम तीर्थं चक, रूपेश शुक्ला, सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के उपरांत यात्रा समय 12.45 बजे एटा-टूंडला मार्ग होते हुए जनपद एटा के लिए सकुशल प्रस्थान कर गई।

यह धार्मिक यात्रा सिख मर्यादा, एकता और राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जिसने टूंडला की धरा को पवित्रता और आध्यात्मिक उल्लास से आलोकित कर दिया।

Read More मेंडू गेट से नयागंज तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

संबंधित समाचार