पुलिस मुठभेड़ में दो अंतर्जनपदीय लुटेरे घायल, पैर में लगी गोली

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टूण्डला पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नेशनल एक्सप्रेस, टूण्डला (फिरोजाबाद)। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टूण्डला पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। निहाल सिंह की पुलिया बाईपास के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिना नंबर के ऑटो से जा रहे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार, टूण्डला पुलिस की टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी निहाल सिंह की पुलिया बाईपास पर एक बिना नंबर का ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो ऑटो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े।

वांछित अपराधी और भारी बरामदगी

Read More राम-भरत मिलन का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रोता, पंडाल में बहे आंसू

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रवि उर्फ रविया और किताब सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों अपराधी 08 सितंबर को हुई एक चोरी की घटना में वांछित चल रहे थे। इन पर लूट और चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस और 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

Read More इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन जजेस के अवसर न्यायालय में कार्यक्रम हुआ संपन्न

अस्पताल में भर्ती, पुलिस की बड़ी कामयाबी

Read More इंडिया टीम की जीत पर मनाया जश्न

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह क्षेत्र में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

संबंधित समाचार