कम्बल वितरण : मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर गरीबों को मिली राहत 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

बड़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए युवा समाजसेवी एवं पत्रकार मुरादाबाद महानगर निवासी मौ0 अरशद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। बड़ती शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए युवा समाजसेवी एवं पत्रकार मुरादाबाद महानगर निवासी मौ0 अरशद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान मौ0 अरशद ने सड़कों पर रहने वाले बुजुर्गों, मजदूरों और बेसहारा लोगों को स्वयं कम्बल ओढ़ाकर ठंड से राहत पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। छोटे-छोटे प्रयास भी किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर भी गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर उनके सहयोगी साथियों के साथ-साथ मुरादाबाद के मशहूर यूट्यूबर निजामुलहक, तथा बबलू कुरैशी, मौ0 अतीक सैफी, अज़ीम कुरैशी मौ0 तोसीफ राजू कुरैशी एवं अन्य समाजसेवी साथी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को कंबल देकर सेवा भाव का परिचय दिया।

मौ0 अरशद ने समाज के सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे आगे आकर गरीबों और असहायों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न रहे। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के साथ समाज सेवा करना वास्तव में प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह समाज के कमजोर वर्गों की मदद करते रहेंगे और हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

संबंधित समाचार