विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लखनऊ में बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लखनऊ में बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र की जरूरतों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे बातचीत हुई।

विधायक बढ़ापुर कुंवर सुशांत सिंह ने सुशासन और विकास के प्रतीक यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की तथा अपने विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर के विकास व जन समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संबंधित समाचार