मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राएं हो रही हैं जागरूक : डॉ. सरस्वती
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. सरस्वती ने छात्र,छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090,181,1076,112,1098 एवं102 की जानकारी प्रदान की।
परिसर में हेल्पलाइन सम्बन्धित बैनर को भी चस्पा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा निरमानिया द्वारा किया गया। द्वितीय चरण में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका कुशल संचालन सुश्री मधु त्यागी ने किया।
इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा असमीनाज ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र अरबाज ने द्वितीय स्थान एवं बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र मुहम्मद उबैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अमित कुमार, सचिन अग्रवाल और ज्ञानेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

