मुलायम स्मरण साइकिल यात्रा का सिरसागंज में स्वागत
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में साइकिल यात्रा आगरा से प्रारंभ होकर मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई तक जाने वाली मुलायम स्मरण साइकिल यात्रा का सिरसागंज में समाजवादियों ने जोरदार स्वागत किया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में साइकिल यात्रा आगरा से प्रारंभ होकर मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई तक जाने वाली मुलायम स्मरण साइकिल यात्रा का सिरसागंज में समाजवादियों ने जोरदार स्वागत किया।सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव के प्रतिनिधि ने साइकिल यात्रा शामिल लोगों का फूलमाला पगड़ी पहनकर स्वागत किया।
मुलायम स्मरण साइकिल यात्रा' आगरा से चलकर बुधवार शाम करहल रोड स्थित केआर पैलेस सिरसागंज पहुंची, जहाँ सपा कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की। गुरुवार सुबह सिरसागंज से मुलायम स्मरण साइकिल यात्रा सैफई के लिए रवाना हो गई। तीन दिवसीय साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य मुलायम सिंह' को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह यात्रा प्रतिवर्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जाती है। इस दौरान सपा कार्यकर्ता सुरजीत यादव , कन्हैया यादव , नीरज यादव आदि शामिल हुए।

