अधर में अटका सड़क का चौड़ीकरण निर्माण कार्य, लोगों के लिए बनता जा रहा मुसीबत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आखिल भारतीय युवा उधोग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में इस समस्या को ज़ोरदार प्रदर्शन कर के उठाया।

चंदौसी।

नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि  अप्रैल माह से बंद सड़क निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है। आधी अधूरी बनी सड़क में गहरे गड्ढों में वाहनों के निकलने से लोगों को दिक्कत होती है। हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन का भी इस ओर ध्यान नहीं है। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका ने कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया था, ताकि यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा सके।

कब्रिस्तान के पास करीब 35 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबी व 21 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दो मीटर चौड़े फुटपाथ का निर्माण होना भी शामिल है अप्रैल माह में कब्रिस्तान के बाहर की सड़क का निर्माण हो चुका है लेकिन तब ही से फाटक से लेकर दूसरी ओर बदायूं चुंगी की तरफ की सड़क का निर्माण रुका हुआ है। यहां फाटक पर बना रेलवे का केबिन पीछे हटना है। एडीईएन की ओर से रेलवे केबिन को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन वह किसी मामले में घिरे हुए हैं। आलम ये है कि सड़क निर्माण आधा अधूरा होने से वहां के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निर्माण से वंचित रह गई सड़क के हिस्से में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे रात के समय गड्ढे नजर नहीं आने से दोपहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वहीं धूल उड़ कर दुकानों में घुसती है। अखिल भारतीय युवा उधोग व्यापार मंडल जिले के जिलाधिकार  से मांग करता है कि जनमानस की इस गम्भीर समस्या का तत्काल समाधान कराया जाये। प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री शाहआलम मंसूरी सुशील अग्रवाल तुषार क्रष्टल राजा कुरैशी रितिक वार्ष्णेय मोनू विजय चौधरी भाजपा नेता शुभम अग्रवाल तनवीर शादिक आदि शामिल रहे। 

Read More अभिषेक निर्विरोध बनाए गए शिक्षक संघ के अरांव ब्लॉक अध्यक्ष 

संबंधित समाचार