बिहार : स्किल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री

'जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय' युवाओं के लिए खोलेगा नए द्वार
जनता दल(यूनाइटेड) ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय’ को बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक नया केंद्र बताया है।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, बिहार/पटना। जनता दल (यूनाइटेड) ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय’ को बिहार के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक नया केंद्र बताया है। जद(यू)प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा और पार्टी मीडिया पैनलिस्ट किशोर कुणाल ने संयुक्तप्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा कौशल विश्वविद्यालय होगा, जिसके कुलाधिपति(चांसलर)स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने की पहलप्र वक्ताओं ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों और संघर्षों को साकार करने का सशक्त माध्यम बताया।
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका सपना था कि गरीब और वंचित तबका शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से मुख्यधारा में आए।प्रवक्ताओं के अनुसार,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लगातार इस दिशा में काम किया है और इस यूनिवर्सिटी की स्थापना उसी विरासत को आगे बढ़ाने की एक ऐतिहासिक पहल है।
यूनिवर्सिटी की विशिष्टताएँप्र वक्ताओं ने बताया कि ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय’ देश भर में अपने आप में अद्वितीय है क्योंकि:इसके कुलाधिपति स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विभागों के मंत्रियों को इसकी शासी निकाय में शामिल किया गया है।
यह विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से समझौता कर प्रशिक्षण,अनुसंधान और फैकल्टी एक्सचेंज जैसे कार्यक्रम चला सकेगा।यह बिहार का पहला विश्वविद्यालय होगा जो ‘इसरो’ के साथ अनुबंध कर स्पेस टेक्नोलॉजी में बिहार के युवाओं को प्रशिक्षित करेगा।
इस पहल से बिहार के लगभग 58 प्रतिशत युवा,जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण पाकर देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।प्रेस वार्ता में प्रवक्ताओं ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने हमेशा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का अपमान किया है।
उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की विरासत को अपमानित करने का काम करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को "जननायक" की उपाधि देने की कोशिश से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और राजद जननायक की उपाधि की चोरी की कोशिश कर रहे हैं।
प्रवक्ताओं ने कहा कि यह उपाधि जनता के दिलों से मिली है,किसी राजनीतिक दल या परिवार की देन नहीं है।प्रवक्ताओं ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में कमजोर और वंचित तबके के सशक्तिकरण,महिला उत्थान और रोजगार सृजन की दिशा में जो काम हुए हैं, वही जननायक को सच्ची श्रद्धांजलि हैं,और यह नई यूनिवर्सिटी युवाओं के लिए संभावनाओं का नया द्वार खोलेगी।