जसराना में सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राज्य सहकारी समिति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा जसराना के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। राज्य सहकारी समिति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा जसराना के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुईविकासखंड जसराना कार्यालय में आयोजित नामांकन कार्यक्रम चुनाव प्रभारी तहसीलदार जसराना रवीश कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

नामांकन के दौरान जसराना निवासी अधिवक्ता नीलकमल यादव के विरुद्ध कोई अन्य नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें शाखा प्रतिनिधि पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, मुनेंद्र चौहान, प्रवल प्रताप भोले एंबुलेंस अमरेंद्र लोधी मन्नू सैनी चौहान, डोरीलाल राजपूत सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार