नगला पान सहाय के जंगलों में पंद्रह हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में घायल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद पुलिस ने गुरुवार देर रात नगला पान सहाय के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान ₹15,000 के इनामिया कुख्यात बदमाश विशाल को पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोज़ाबाद। जनपद पुलिस ने गुरुवार देर रात नगला पान सहाय के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान ₹15,000 के इनामिया कुख्यात बदमाश विशाल को पैर में गोली मारकर दबोच लिया। ऑपरेशन के दौरान बदमाश पुलिस फोर्स की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया और लंगड़ाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार बदमाश के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक लूट और चोरी के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में थाना उत्तर और दक्षिण पुलिस की संयुक्त टीम लगी हुई थी। इसी बीच जंगल में उसके छिपे होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम ने दबिश दी।

खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, देशी कट्टा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

संबंधित समाचार