टूण्डला में बाल दिवस पर धूम—यूपी पीएस बुर्ज नत्थू में बाल मेले ने बिखेरी बच्चों की प्रतिभाओं की चमक!
यूपी पीएस बुर्ज नत्थू में बाल दिवस के अवसर पर बीएसए, बीईओ मुख्यालय एवं बीईओ टुंडला की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। यूपी पीएस बुर्ज नत्थू में बाल दिवस के अवसर पर बीएसए, बीईओ मुख्यालय एवं बीईओ टुंडला की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी नोडल एसआरजी जया शर्मा ने बाल मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसकी संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।
बीईओ मुख्यालय ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया। वहीं बीईओ टूण्डला ने बच्चों के बीच एक रोचक गतिविधि कराते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि इस बाल मेले के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिला और उन्हें शिक्षा के वास्तविक महत्व से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा द्वारा सधे अंदाज़ में किया गया।विद्यालय के नौनिहालों ने विभिन्न स्टॉल लगाए और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों में दिखा उत्साह व रचनात्मकता वास्तव में काबिले-तारीफ़ रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ—ऋतु दीक्षित, प्रतिमा शर्मा, शालिनी, उर्वशी उपाध्याय, संजय सौरोत, मनीष शर्मा, कुलदीप उपाध्याय आदि ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।

