गिरधारी इंटर कॉलेज में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज के निर्देशो के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक फ़िरोज़ाबाद के आदेशानुसार मंगलवार को गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक अश्वनी कुमार जैन, विद्यालय प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष प्रदीप दोनेरिया ने फीता काटकर किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, सिरसागंज (पवन शर्मा)। नगर सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में मंगलवार को बाल वैज्ञानिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

राज्य विज्ञान संस्थान प्रयागराज के निर्देशो के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक फ़िरोज़ाबाद के आदेशानुसार मंगलवार को गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार गुप्ता, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक अश्वनी कुमार जैन, विद्यालय प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष प्रदीप दोनेरिया ने फीता काटकर किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान सम्बन्धो विभिन्न उपविषयों के अंतर्गत क्रियाशील व स्थिर मॉडल प्रस्तुत किये। प्रशांत जैन व अंजय जैन ने निर्णायक के रूप में मॉडलो का निरीक्षण किया है। कार्यक्रम का संचालन  

शिक्षक सतवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में पुष्परतन गुप्ता , मधुबाला, सुनील प्रकाश, सुनील सारस्वत, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकलांगता दिवस पर स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को किया सम्मानित

संबंधित समाचार