धनतेरस पर जिला ब्राह्मण महासभा ने 1000 दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव
जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद द्वारा अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भगवान परशुराम शिविर, रामलीला ग्राउंड स्थित महासभा कार्यालय पर धनतेरस के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत फिरोजाबाद द्वारा अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में भगवान परशुराम शिविर, रामलीला ग्राउंड स्थित महासभा कार्यालय पर धनतेरस के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1000 दीपक प्रज्वलित कर सामूहिक आराधना की गई।
दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत भगवान का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि धनतेरस का पर्व समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। हमें मिलजुल कर दीप जलाने के साथ-साथ प्रभु की आराधना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला पंडित मिथिलेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा गुड्डा, पंडित लवली मिश्रा, पंडित लक्ष्मी उपाध्याय, पंडित नीमा उपाध्याय, पंडित दिनेश वशिष्ठ, पंडित विकास दुबे, पंडित लक्ष्मण तिवारी, पंडित संजय पाराशर लंकेश, पंडित सुनील वशिष्ठ, पंडित रामा शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, पंडित सक्षम कौशिक, पंडित राघवेंद्र शर्मा टैनी, पंडित संजय प्रताप सिंह शर्मा, पंडित आशीष दीक्षित, पंडित तरुण उपाध्याय, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित कमलेश शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित विकास लहरी, पंडित रीना शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ कान्हा, पंडित मुक्ति शर्मा, पंडित महेश चंद शर्मा छिंगा, पंडित राकेश राजोरिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धनतेरस पर आयोजित यह दीपोत्सव ब्राह्मण समाज की एकता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक जागरण का प्रतीक बना।

