थाना नगला खंगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को 14 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
जनपद में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, नगला खंगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, नगला खंगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को घटना के 14 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के सख्त निर्देशों के बाद चलाए गए इस अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के पर्यवेक्षण में थाना नगला खंगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 213/25 में वांछित अभियुक्त निखिल पुत्र संजीव, निवासी नगला बरी, थाना नगला खंगर, जनपद फिरोजाबाद को धर दबोचा।
अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (1)/351 (3) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

