सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (मनीष राजपूत)। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। मंत्री उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल ने 563 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

यदि सरदार पटेल न होते, तो देश कई टुकड़ों में बँट जाता। उन्होंने विभाजित भारत को एकता का सूत्र प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पटेल जयंती के अवसर पर बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर राष्ट्रीय या स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही विधानसभा स्तर पर पदयात्राओं का आयोजन भी किया  जाएगा।

जिनमें 500 से 1000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ये पदयात्राएँ लगभग 8 से 10 किलोमीटर की होंगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में  रंगोली, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की एकता में उनके योगदान से प्रेरणा ले सके।

संबंधित समाचार