रविवार से 2 अक्टूबर तक दुर्गा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति किदवई नगर के तत्वाधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
कानपुर। श्री शारदीया दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति किदवई नगर के तत्वाधान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उग्रसेन सिंह ने बताया कि रविवार से 2 अक्टूबर तक दुर्गा पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा पिछले 66 वर्षों से दुर्गा पूजा की जा रही है। यहां की एक विशेषता ऐसी भी हैं कि जो भोग दुर्गा जी के लिए बनता हैं वो प्रसाद सिर्फ गुरु दीक्षा लिए महिला ही तैयार करती हैं। ये कल्चर बंगाल का हैं। पूजन के दौरान गुरुदीक्षा लिए महिला ही भोग तैयार करती हैं जिसके बाद भोग लगता है।
वहीं प्रदीप कड़िया ने बताया कि पूजा के लिए पुरोहित भी कलकत्ता से आते हैं। इस दौरान अधिवास आरती, नवपत्रिका एवं सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि,भोग आरती, सिंदूर खेला सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से नरेश पाठक,दीपांकर मुखर्जी, गोविंद नारायण मिश्रा,सुरेन्द्र, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,देवदत्त, सुरजीत गुहा, वीरेंद्र गुप्ता,प्रमोद आदि मौजूद रहे।

