रोजी रोटी कमाने निकला नवयुवक की हार्ट अटैक से मौत, नगर में छाया मातम

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर पंचायत भोजपुर के मोहल्ला नावपुर के मूल निवासी चुन्नी का पुत्र गुरुवार को मजदूरी करने के घर से निकला था।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। नगर पंचायत भोजपुर के मोहल्ला नावपुर के मूल निवासी चुन्नी का पुत्र गुरुवार को मजदूरी करने के घर से निकला था। पुराने प्लास्टिक की फेरी के लिए हल्द्वानी गया, जहां पर उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी अनुसार मुहम्मद अली पुत्र अहमद अली उर्फ चुन्नी मोहल्ला नावपुर भोजपुर से हल्द्वानी में अपनी पिकअप लेकर प्लास्टिक के कबाड़ की फेरी करने को गया था, वही पर हार्ट अटैक हो गया।

स्थानीय लोगो की मदद से तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। नवयुवक की मौत से भोजपुर नगर पंचायत में गम का माहौल हो गया। आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि मृतक मुहम्मद अली के छोटे छोटे बच्चें है, जो मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।

संबंधित समाचार