पर्दाफाश : केमिकल से पॉलिश कर अंडों का रंग बदलने पर कार्रवाई

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद की कटघर कोतवाली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (हिमांशु)। जनपद की कटघर कोतवाली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 4.5 लाख नकली देसी अंडे जब्त किए गए। ​सफेद अंडों को आर्टिफिशियल कलर और केमिकल से पॉलिश कर देसी अंडों के रंग में बदला जा रहा था, ताकि उन्हें दोगुनी कीमत पर बेचा जा सके।

 यह मिलावट ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। ​गोदाम मालिक अल्लाह खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गोदाम को सील कर दिया गया है। जब्त किए गए रंग और केमिकल के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। विभाग ने कठोर कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार